फिर बर्फीली हवाओं की चपेट में आई राजधानी, जनवरी अंत तक कड़ाके की ठंड रहेगी जारी

नई दिल्ली
राजधानी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गई है। हालांकि दिन में निकली हल्की धूप ने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत दिलवाई। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी को एक बार फिर जबर्दस्त ठंड शुरू हो सकती है। यानी इस बार जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 4.2 डिग्री पर सिमट गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री रह सकता है। वहीं, 25 जनवरी से कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप फिर से शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री पर सिमट जाएगा।

स्काईमेट के अनुसार, हवाओं ने एकाएक दिशाएं बदल ली हैं जिसकी वजह से राजधानी पर शीत लहर का प्रकोप दिख रहा है। इस बार अब तक जनवरी में 5 दिन तापमान 5 डिग्री से कम रहा है। अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में अगले 48 घंटे में तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। साथ ही, कोहरा भी बढ़ सकता है। वहीं 25 से एक बार फिर ठंड का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है, जो जनवरी के अंत तक बना रहेगा। 

Source : Agency

1 + 14 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004